फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

जय नारायण पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2026 10:51 PM IST

गांवों, चौराहों-कस्बों में जुलूस-ए मोहम्मदी निकालकर लोगों ने मनाई पैगंबरे इस्लाम के जन्म की खुशी संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर/ सेमरियावां। ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को जिले मेें अकीदत के साथ मनाया गया। जिले के कई गांवों और प्रमुख चौराहों पर लोगों ने जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। साथ ही पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन की खुशी में लोगों ने मिठाइयां बांटी और गरीबों को भोजन कराया। खलीलाबाद शहर के अंसार टोला, पठान टोला, विधियानी, बंजरिया से जुलूस निकाला गया। यह शहर भ्रमण करते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और जुलूस में लोग या रसूलल्लाह के नारे भी लगाते रहे। जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। अंत में मदरसों में पहुंचकर पूरी दुनिया में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई। सेमरियावां में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पूरे उत्साह व अकीदत के साथ मनाया गया। लोगों ने जुलूस-ए मोहम्मदी निकाल कर पैग़म्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशियां मनाई। इस दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों द्वारा दर्जनों ग्राम पंचायतों से होकर जुलूस ए मोहम्मदी ऐहतराम व अकीदत के साथ निकाला गया। नारे तकबीर व नारे रिसालत की सदाएं गूंजती रहीं। हर तरफ जुलूसे मोहम्मदी की धूम रही। अकीदत मंद हजरात मोहम्मद साहब की शान में नाते-ए-पाक पढ़ रहे थे। इसके साथ ही मिठाइयां खिला कर और पैग़म्बरे इस्लाम की रुह पर दरुद व सलाम पढ़कर अकीदत का इजहार किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें