बेलहर क्षेत्र के पड़रियां में सड़क पार कर रहे सात वर्षीय बालक को ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।