फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

जुनावई थाना क्षेत्र में मेरठ ब्लॉक मुख्यालय के सामने रोडवेज बस की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग जयवीर सिंह निवासी रमपुरा रामरायपुर की मौत हो गई। बुजुर्ग सीएचसी से दवा लेकर घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। थाना क्षेत्र के रमपुरा रामरायपुर गांव निवासी जयवीर सिंह शुक्रवार सुबह सीएचसी से दवा लेकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह मेरठ ब्लॉक मुख्यालय के सामने सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान सुबह 11 बजे करीब बदायूं की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयवीर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि मृतक के दामाद रामनिवास और परिवार के अन्य लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें