देवबंद स्थित श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला प्रांगण में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार संगठन की ओर से महाकुंभ का आयोजन शुरू हो चुका है। सुबह से ही आसपास के गांव और पड़ोसी जनपदों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर त्यागी ब्राह्मण समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचना शुरू हो गए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने बताया कि समाज में एकजुटता समेत अन्य मुद्दों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।