सपा नेता आजम खां ने विधानसभा चुनाव को लेकर चुनौती भरे अंदाज में कहा कि मुझे कौन सा माई का लाल चुनाव लड़ने से रोक सकता है। मेरा चुनाव साइकिल है, साइकिल लड़ेगी और साइकिल जीतेगी भी। उनके इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। मंगलवार को आजम खां सपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने समर्थकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान मीडिया ने उनसे चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किए, जिस पर उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी।