फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धरने पर बैठे नागरिक, नगर पालिका मुर्दाबाद के लगाए नारे, नारों लिखी तख्तियां लहराई

रायबरेली। शहर के गल्ला मंडी सड़क की बदहाली पर बृहस्पतिवार को व्यापारियों और नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी पानी भरी सड़क में धरने पर बैठ गए। नारों लिखी तख्तियां लहराई। इस दौरान नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा पालिकाध्यक्ष और ईओ शहर में विकास के नाम का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं। सड़कों की मरम्मत के नाम पर कमीशनबाजी का खेल चल रहा है। इसकी जांच हो, अन्यथा धरना प्रदर्शन शुरू होगा। समाजसेवी एवं व्यापारी नेता राकेश गुप्ता की अगुवाई में संतोष पांडेय, आशीष पाठक, चांद खां, तारिक, ओम प्रकाश सोनकर, रमेश बहादुर सिंह गल्ला मंडी सड़क पर धरने पर बैठकर जमकर आक्रोश जताया। सभी के हाथों में नारों लिखी तख्तियां थी। तख्तियों पर हमारी रायबरेली को उपेक्षा नहीं, विकास चाहिए, नगर पालिका मुर्दाबाद लिखा था। राकेश गुप्ता ने बताया कि कई साल से सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। इससे व्यापारियों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। नागरिकों ने कहा कि पालिकाध्यक्ष विकास के नाम पर लोगों को विकास के सपने सिर्फ दिखाए हैं। शहर की कमोवेश हर सड़क खस्ताहाल है, जिस पर चलना मुश्किल है। ईओ भी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। खस्ताहाल सड़क होने की वजह से व्यापार का नुकसान हो रहा है। यह अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। उधर, ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि तत्काल खस्ताहाल सड़कों पर ईंटें डलवाई जा रही हैं। बारिश बाद सड़कों का मरम्मत कार्य होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें