फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: रायबरेली में 175 किलो सड़ा खोवा-पनीर नष्ट, 8.28 क्विंटल घटिया जीरा-दाल सीज

रायबरेली: दिवाली त्योहार के मद्देनजर सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ऊंचाहार और अघौरा में प्रतिष्ठानों में छापा मारा। 175 किलो घटिया खोवा-पनीर को नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा 8.25 क्विंटल जीरा और मटर दाल को जब्त करके सीज कर दिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में निर्देशन में टीम ने किशुनपुर ऊंचाहार स्थित चेतन किराना स्टोर का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी और उदय राज मौर्य ने जांच के बाद 44750 रुपये कीमत का 179 किलोग्राम जीरा सीज कर दिया। इसके अलावा 39360 रुपये कीमत का 656 किलोग्राम मटर दाल भी जब्त करके सीज कर दिया। मटर दाल और जीरा का नमूना भरा। इसके अलावा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव की टीम ने अघौरा में धीरेंद्र स्वीट्स और बबलू स्वीट्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीप फ्रीजर में 150 किलोग्राम खोया मिला। 25 किलोग्राम घटिया पनीर भी बरामद की। खोवा व पनीर बदबू कर रहा था प्रथम दृष्टया जांच में खाद्य पदार्थ सेहत के लिए खतरनाक मिलने पर 44700 रुपये कीमत का 150 किलोग्राम खोया और 8400 रुपये कीमत की 25 किलोग्राम पनीर नष्ट कर दिया। खोवा और पनीर का नमूना भी जांच के लिए भेजा। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय ने बताया कि दिवाली को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें