फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, सीडीओ नूपुर गोयल ने छात्राओं को बताया शिक्षकों के सम्मान का महत्व

मेरठ में शिक्षक दिवस के अवसर पर बुढ़ाना गेट स्थित एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ नूपुर गोयल पहुंचीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। नूपुर गोयल ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। शिक्षक ही हमें जीवन का सार समझाते हैं और सही राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को हीरे की तरह तराशकर उन्हें जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने छात्राओं से शिक्षकों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सीडीओ ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हमारे जीवन के महत्वपूर्ण उद्देश्यों में शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें