हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में विकसित भारत 2047 की परिकल्पना पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।