फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड लोन कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

मुरादाबाद में एक गोल्ड लोन कंपनी के ब्रांच मैनेजर भारत पाल सक्सेना (26) ने खुदकुशी कर ली। उनका शव बुद्धि विहार सेक्टर दो में स्थित किराये के मकान में फंदे पर चादर के सहारे लटका मिला। कंपनी के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को ब्रांच का ऑडिट चल रहा था। इसी बीच भारत पाल दवाई लेने की बात कहकर ऑफिस से निकले थे। जब काफी देर तक नहीं लौटे तो एक कर्मचारी आवास पर भेजा गया। वहां देखा तो उनका शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने ब्रांच के कर्मचारियों से पूछताछ के बाद दावा किया है कि मैनेजर का अपनी पत्नी से भी विवाद चल रहा था। एसपी सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि भारत पाल सक्सेना बदायूं जिले के दातागंज थानाक्षेत्र के गांव नोनी निक्कना निवासी थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें