फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक एक्सप्रेस में सिपाहियों ने महिलाओं से की मारपीट, छह के खिलाफ रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला यात्री और जीआरपी के एस्कॉर्ट सिपाहियों के बीच मारपीट हो गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के जीआरपी ने रिपोर्ट कर ली है। एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला के ने बताया कि सिपाही ललित सागर और अजय कुमार ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया था। आरोप है कि महिला और उसके साथ मौजूद लोगों ने सिपाहियों से मारपीट की, वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिए। बचाव के दौरान सिपाही के धक्के से महिला नीचे गिर गई और चूड़ी के कांच से उसके माथे पर चोट लग गई। जीआरपी थाने में सिपाही ललित सागर ने चार महिलाओं और दो युवकों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बिहार निवासी चंदन ठाकुर और पिक्कू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उधर बिहार के मोतिहारी की रहने वाली महिलाओं का कहना है कि 18 नवंबर की रात में जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान सिपाहियों ने उन्हें सीट से उठाने का प्रयास किया। उन्होंने उठने से मना किया तो सिपहिया उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें