गन्ने के मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क से जुलूस निकालकर कमिश्नर कार्यालय तक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। किसानों ने गन्ने का उचित मूल्य बढ़ाने की मांग उठाई। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।