जिले के कोन मंडल के ग्राम तिलठी स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सेवा संकल्प अभियानके तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनको अच्छा चित्र बनाने के लिए प्रेरित किया।