मड़िहान तहसील क्षेत्र की राजापुर ग्राम पंचायत के बलुअहवा गांव में रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एसडीएम के घेराव और आश्वासन के बाद भी गुरुवार को राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज गांव की महिलाएं और पुरुष पुरानी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या के समाधान के लिए बुधवार को एसडीएम का घेराव किया गया था। इस दौरान समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद गुरुवार को मौके पर राजस्व कर्मियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने पुरानी सड़क पर धरना शुरू कर दिया।