मेरठ। श्री रामलीला कमेटी हस्तिनापुर की ओर से निकाली गई शिव बारात का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार संगठन हस्तिनापुर के कोषाध्यक्ष संजय मनचंदा और उनके परिवार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का पूजन कर बारात के सफल आयोजन की कामना की। संजय मनचंदा ने कहा कि रामलीला हमारी प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। रामलीला कमेटी द्वारा इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।