मेरठ के सीसीएसयू स्थित सुभाष चंद्र सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री स्वदेश सिंह समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के जीवन सफर को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, माफ और हरिकांत अहलूवालिया, विवेक रस्तोगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।