फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कार में स्टंटबाजी से तहसील रोड पर लगा जाम, वीडियो वायरल

सरधना में तहसील रोड पर डंपिंग ग्राउंड के पास कार सवार युवकों की स्टंटबाजी से यातायात जाम हो गया। युवकों ने चलती कार से बाहर लटकने और छत पर बैठने का प्रयास कर जोखिम भरी हरकतें कीं। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग उठने लगी। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें