कमिश्नरी आवास के सामने स्थित श्री शिव मंदिर समिति की ओर से शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के पदाधिकारी संजय सिंह सैनी, राजेश कुमार सहित अन्य समाजसेवियों का सहयोग रहा।