हस्तिनापुर कस्बे के श्वेतांबर जैन तीर्थ के सहयोग से मालीपुर स्थित गौ आश्रय स्थल को भव्य और विस्तृत बनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौ आश्रय स्थल पर गायों की सुविधा के लिए शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक सामग्री पहुंच गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। गौ आश्रय स्थल के विस्तार से गोवंश को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। तीर्थ के सहयोग से होने वाले इस कार्य को गोसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।