फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पल्हैड़ा फ्लाईओवर में दरारें, टूटकर नीचे गिर रहे निर्माण सामग्री के टुकड़े;

फ्लाईओवर का हाल खराब होना शुरू हो गया है। नीचे गिरते निर्माण सामग्री के टुकड़ों से भी हादसे की आशंका बनी हुई है। ऐसा क्यों हो रहा है, इसकी जांच एनएचएआई की टीम करेगी, फिलहाल नीचे संकेतक लगाकर एक हिस्से पर आवागमन रोक दिया था। दिल्ली-दून हाईवे पर स्थित पल्हैड़ा फ्लाईओवर की स्थिति को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं। पिछले दो दिनों से फ्लाईओवर के ऊपर से भारी वाहनों के गुजरने के कारण दरारें बढ़ती जा रही हैं और पुल के नीचे से रोड़ी व डस्ट के छोटे-छोटे टुकड़े टूटकर गिर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद लोगों में पुल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें