फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में संभाला मोर्चा, शाम तक डटे रहे

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के दौरान शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय हस्तिनापुर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रिय नजर आए। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को पर्चियां उपलब्ध कराईं और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल और शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन में नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, विधानसभा प्रभारी स्नातक गौरव गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, अमित कुमार, नीरज कुमार और विनोद राठी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें