बेगमपुल व्यापार संघ की ओर से आयोजित दिवाली मेले के शुभारंभ के बाद पूरा बेगमपुल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। बाजार की दुकानों और सड़कों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया, जिससे उसकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। रोशनी से सजे बाजार में दीपावली की रौनक और उत्सव का माहौल नजर आया। शाम होते ही जगमगाती लाइटों के बीच लोगों की आवाजाही बढ़ गई। व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आकर्षक सजावट ने राहगीरों का ध्यान खींचा।