मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में चल रही श्रीरामलीला में सीता हरण के बाद लंका पहुंचे रावण और मंदोदरी के संवाद का मंचन किया गया। मंदोदरी ने रावण को समझाते हुए माता सीता को सम्मानपूर्वक भगवान श्रीराम के पास वापस भेजने की अपील की। उन्होंने रावण को समझाया कि पराई स्त्री का हरण करना अनुचित है और इससे लंका पर संकट आ सकता है। हालांकि, रावण ने मंदोदरी की बात मानने से इन्कार कर दिया। उसने अपने बल और शक्ति का बखान करते हुए स्वयं को बेहद शक्तिशाली बताया। इस प्रसंग को देखकर दर्शकों को अहंकार के दुष्परिणामों का संदेश मिला।