फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हनुमान ने सोने की लंका में लगाई आग, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में चल रहे श्रीरामलीला मंचन में रविवार को लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम की खोज में लंका पहुंचे हनुमान ने माता सीता से भेंट की। इसके बाद रावण के सैनिकों ने हनुमान को बंदी बनाकर उनकी पूंछ में आग लगा दी। हनुमान ने जलती पूंछ से रावण की सोने की लंका में आग लगा दी। देखते ही देखते लंका धू-धूकर जलने लगी। लंका दहन का दृश्य देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रामलीला मैदान में मौजूद श्रद्धालु मंचन देखकर भावविभोर हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें