फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कैलाश पर्वत मंदिर में चेयरपर्सन ने की पूजा-अर्चना, कमेटी ने किया सम्मानित

मेरठ। हस्तिनापुर की ऐतिहासिक नगरी के दिगंबर जैन कैलाश पर्वत मंदिर में रविवार को नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कैलाश पर्वत दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से चेयरपर्सन को सम्मानित किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने हस्तिनापुर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास से लोगों को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें