मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे की शकुंतला कॉलोनी निवासी कक्षा आठ के छात्र आशु ने सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए शॉट पुट (गोला फेंक) प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आशु ने 14.28 मीटर गोला फेंककर यह उपलब्धि प्राप्त की। उनकी सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।