फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सरधना में कृपाओं की माता मरियम का वार्षिक महोत्सव शुरू, पहले दिन पहुंचे 40 हजार से अधिक श्रद्धालु

सरधना के ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में कृपाओं की माता मरियम का वार्षिक महोत्सव शनिवार को शुरू हो गया। पहले दिन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन किए। सुबह आठ और दस बजे हिंदी में पवित्र मिस्सा बलिदान आयोजित किया गया, जिसे मेरठ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप भास्कर जेसुराज ने संपन्न कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेम, क्षमा, सेवा और विनम्रता के आदर्श अपनाने का संदेश दिया। दर्शन के लिए चर्च परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर परिवार की सुख-समृद्धि, बीमारों के स्वास्थ्य लाभ और देश में शांति की कामना की। कुछ श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूरी होने पर पौधारोपण किया और दंडवत परिक्रमा कर अपनी आस्था प्रकट की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें