प्रदूषित शहरों की सूची में मेरठ लगातार ऊपरी पायदान पर बना हुआ है, लेकिन प्रदूषण रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। दिल्ली रोड पर कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई, जिससे आसपास धुआं फैल गया। इसके चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और आंखों में जलन की शिकायत रही।