फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीनपुरा में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, लिटिल फ्लावर स्कूल वाली गली बनी मुसीबत का सबब;video

नगर पालिका परिषद के निजामुद्दीनपुरा स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल वाली गली में जलजमाव और नालियों की ओवरफ्लो समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। बारिश के पानी के साथ-साथ नालियों की निकासी सही न होने के कारण पूरी गली जलमग्न हो चुकी है। इस कारण स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों, स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का चलना-फिरना दूभर हो गया है। हर रोज सैकड़ों बच्चे इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को विवश हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। वहीं, पानी जमा होने से आसपास के दुकानदारों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से कतरा रहे हैं। मुहल्ला निवासी शुभम का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार शिकायत की। इसके बावजूद अब तक कोई सुध नहीं ली गई है। नगर पालिका की इस बेरुखी और अनदेखी से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों ने जल्द से जल्द नाली की सफाई कराने और जलजमाव से मुक्ति दिलाने की पुरजोर मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें