राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया। कार्य बहिष्कार कर जिले भर के संविदाकर्मियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया।