फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जांच करने पहुंचे अधिकारी, प्रधान पक्ष ने मचाया बवाल; पिस्तौल लहराने और ग्रामीणों पर हमला कराने का आरोप

मथुरा के विकास खंड राया की ग्राम पंचायत भंकरपुर वसेला में सरकारी धन के कथित गबन की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब ग्रामीणों की शिकायत पर जांच शुरू होते ही प्रधान पक्ष के लोगों ने बवाल कर दिया। आरोप है कि दबंग ग्राम प्रधान शिव सिंह उर्फ शिब्बो पहलवान ने अखाड़े से 15-20 लोगों को बुलाकर जांच की मांग कर रहे ग्रामीणों पर हमला करा दिया और खुद हाथ में पिस्तौल लहराकर दहशत फैलाई। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, वर्ष 2021 से अब तक नल मरम्मत, रीबोर, सफाई व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पेवर ब्लॉक और सड़क निर्माण के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर करोड़ों रुपये के सरकारी धन का गबन किया गया है। इसी शिकायत की जांच के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर इंद्रपाल सिंह गांव पहुंचे थे। इसी दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने गांव में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रधान शिव सिंह उर्फ शिब्बो पहलवान ने हाथों में अवैध पिस्तौल लहराकर ग्रामीणों को धमकाया। हमले में प्रधान के साथ बंटी, रवि, उनके भतीजे, पिता और चाचा भी शामिल रहे। घटना से गांव में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। पीड़ितों ने आरोपी प्रधान व उसके सहयोगियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। सरकारी धन के कथित गबन की जांच के दौरान हुए इस बवाल ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें