फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाल विवाह पर प्रहार, बच्चों ने नाटक से जगाई गांव की चेतना।

मथुरा। बाल विवाह बच्चों का बचपन और भविष्य छीनता है। इसके खिलाफ शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राया के प्राथमिक विद्यालय सिहोरा में जागरूकता कार्यक्रम किया। बच्चों ने नाटक और कविता से बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। ग्रामीणों ने इस कुरीति को रोकने की शपथ ली। पीएलवी विनेश कुमार सनवाल ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के तहत पुरुष की न्यूनतम विवाह आयु 21 और महिला की 18 वर्ष है। इससे कम उम्र में विवाह कराना अपराध है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बोझ न समझें, उन्हें शिक्षा और सपने पूरे करने का अवसर दें। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और किसानों ने बाल विवाह न करने की शपथ ली। वहीं संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका डॉ. रश्मि शर्मा ने और संचालन सहायक अध्यापिका पूनम शर्मा ने किया। इसमें प्रमोद वर्मा, सुलेखा सारस्वत, दीप्ति शर्मा, गीता देवी, राजकुमार तिवारी, दीप शिखा शर्मा, पोहप सिंह चौधरी, नव सृजन वेलफेयर फाउंडेशन के मिहिर कुमार एड., निखिल कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें