फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता शुगर मिल चालू कराने की मांग को धरना 21वें दिन भी जारी

Arun Parashar Updated Wed, 02 Sep 2026 07:37 PM IST

मथुरा में बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले चल रहा क्रमिक आंदोलन 21वें दिन में प्रवेश कर गया। बुधवार को धरना स्थल पर सुबह से ही किसानों और ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया, जिससे आंदोलन को एक बार फिर धार मिलती दिख रही है। धरना स्थल पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंच रहे किसानों के साथ-साथ दर्जनों महिलाएं भी सक्रिय रूप से इस आंदोलन में शामिल हो रही हैं। प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ बढ़ती लामबंदी और लगातार उमड़ रही भीड़ से आंदोलन का दायरा व्यापक होता जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें