फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सेवा भारती ने वाल्मीकि बस्ती में कन्या पूजन किया

मथुरा के कोसीकलां में नवरात्र के दौरान सेवा भारती ने वाल्मीकि बस्ती में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन से पूरी बस्ती 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठी और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बठैनगेट स्थित वाल्मीकि मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने बस्ती की 25 से अधिक कन्याओं को सम्मानपूर्वक मंच तक पहुंचाया। सभी कन्याओं के चरण धोए गए, माथे पर रोली-चंदन का तिलक लगाया गया। उन्हें चुनरी ओढ़ाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पूजन के बाद कन्याओं को पंक्ति में बैठाकर प्रसाद परोसा गया। कार्यकर्ताओं ने दक्षिणा और उपहार देकर कन्याओं से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सेवा भारती के राजेश अग्रवाल, भाजपा नेता तरुण सेठ और सभासद ममता चंदेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें