फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मगोर्रा में बदहाली से जूझ रहा मुख्य सड़क मार्ग, गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे ग्रामीण

मथुरा के सौंख के गांव मगोर्रा में मुख्य संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विभाग पर सड़क की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जल्द निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीण पवन सिंह का कहना है कि करीब एक वर्ष से मुख्य संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण आवागमन करते हैं। गड्डों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं। कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं। विपिन सिंह ने कहा कि लगभग एक साल से ग्रामीण खराब सड़क से परेशान हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है। इस मौके पर अमर सिंह, संजय, लवकुश, विक्रम सिंह, कलुआ, प्रशांत सिंह, प्रेमसिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें