मथुरा। झारखंड के धनबाद स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर वृंदावन की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा खुशी गुप्ता ने पत्र वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं कक्षा 8-बी की दीक्षा ओझा ने पत्र वाचन तथा कक्षा 8-बी की टीना गौतम एवं कक्षा 7-सी की युविका वर्मा ने गणितीय मॉडल प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति की संरक्षिका राजकुमारी धानुका, अध्यक्षा रेखा माहेश्वरी, प्रबंधक पद्मनाभ गोस्वामी, सह-अध्यक्ष उमेश चन्द्र शर्मा एवं विश्वनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल खंडेलवाल एवं प्रधानाचार्या रजनी गुप्ता ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।