फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आग लगने पर आईटीआई छात्रों को सिखाया जान बचाने का तरीका

मथुरा। आग लगने पर घबराहट नहीं, सही तरीका जान बचा सकता है। इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण टोल प्लाजा स्थित द्रोपदी देवी प्राइवेट आईटीआई में दिया गया। नेशनल डिजास्टर एंड फायर सेफ्टी फाउंडेशन ने शिविर में विद्यार्थियों को आग बुझाने, गैस सिलेंडर की आग पर काबू पाने एवं आपदा में घायलों को बचाने के गुर सिखाए गए। फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, जिला फायर सेफ्टी व आपदा प्रबंधन प्रमुख ताहिर खान एवं आगरा के कार्यकारी सदस्य देवेन्द्र ने प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को आग के कारणों, उसकी विभिन्न श्रेणियों और बचाव के तरीकों की जानकारी दी। फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की पीएएएस विधि समझाई गई और घरेलू व औद्योगिक गैस सिलेंडर की आग बुझाने का लाइव डेमो दिखाया। इसमें भूकंप, बाढ़, करंट और सड़क हादसों के दौरान बचाव व प्राथमिक उपचार के तरीके भी बताए। विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। प्रबंधन ने प्रशिक्षण को तकनीकी विद्यार्थियों के लिए जरूरी बताकर फाउंडेशन की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें