फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दीपावली पर फूलों की खरीदारी को उमड़े ग्राहक, गोविंदगंज मंडी में रही रौनक

मथुरा। दीपावली पर होली गेट स्थित गोविंदगंज फूल मंडी में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोगों ने फूलों की जमकर खरीदारी की। मंडी में जगह-जगह गेंदे, गुलाब, गुलदाउदी और अन्य फूलों के ढेर लगे नजर आए। खरीदारों की भीड़ के चलते दुकानदारों को फूल बेचने की फुर्सत तक नहीं मिली। कोई पूजा के लिए फूल खरीदता दिखा तो कोई घर के दरवाजे और मंदिर सजाने के लिए फूलों की माला और बंदनवार लेता नजर आया। मंडी में गेंदा 80 रुपये, गुलदाउदी 200 रुपये, गुलाब 250 रुपये, कनेर 500 रुपये, बटन रोज 350 रुपये, कुंद 1200 रुपये और गुल्डोरी 200 रुपये प्रति किलो बिकी। टाटा गुलाब 350 रुपये प्रति बंडल और रायबेल की कली 1400 रुपये प्रति किलो रही। कमल का फूल 30 रुपये प्रति पीस और अशोक के पत्तों की बंदनवार 60 रुपये प्रति दर्जन बिकी। फूल व्यापारी गौरव गुप्ता और फूल विक्रेता भारत ठाकुर ने बताया कि दीपावली पर फूलों की मांग बढ़ने से मंडी में अच्छी ग्राहकी रही। सुबह से ही खरीदारों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर फूलों की खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें