मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव लोहागढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाए। एक पक्ष के गोपाल ने बताया कि रास्ता बंद करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान देवेंद्र पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।