फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चलती कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली चौराहे पर सोमवार को चलते समय कार में अचानक आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार 12 अक्तूबर को राहगीरों के माध्यम से नरहौली चौराहे पर कार में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद निर्वाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को फोन कर दमकल बुलाई और आग पर काबू पाया। कार सवार पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र निवासी मोहम्मद इरफान, उनके पुत्र मोहम्मद आरिफ, रिहाना बानो और साहिल ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया है कि इरफान अपने परिवार के साथ बीसलपुर से सवाई माधोपुर जा रहे थे। इसी दौरान नरहौली चौराहे पर चलते-चलते कार में अचानक आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें