फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपाइयों ने की सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की समीक्षा

मथुरा के साैख में भाजपा मगोर्रा मंडल के तत्वावधान में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बुधवार को मंडल से गुजरने वाली सेवा ज्योति बाइक यात्रा को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। मंडल प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह राना ने कहा कि प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता बाइक लेकर सेवा ज्योति यात्रा में हिस्सा लेंगे। आगामी एमएलसी चुनावों को लेकर हर मतदाता से पार्टी पक्ष में वोट डलवाना है। इसके लिए पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। मंडल अध्यक्ष संतेन्द्र चौधरी ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा में मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक लेकर हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह चौधरी को मन की बात कार्यक्रम का प्रमुख बनाया गया। इस मौके पर रनवीर सिंह, चंदगीराम, प्रधान पालेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, विजय सिंह, अमित पाठक, प्रदीप कुंतल, हेमराज सिंह, जयपाल सिंह राना, प्रेम सिह चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, अजीत सिंह, सतवीर, कान्हा कुंतल, उदय सिंह, पवन कुमार, योगेश अग्रवाल, कन्हैया शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें