बलदेव। बलदेव में महाराजा अग्रसेन जयंती पर बलदेव अग्रसेनमय हो गया। अग्र युवा मंडल के तत्वावधान में श्री महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास से निकलीं । शोभायात्रा में 45 से अधिक आकर्षक झांकियों व घोड़ों पर सवार 18 राजकुमारों ने मन मोह लिया। पुष्पवर्षा व आरती उतार कर स्वागत हुआ । शुभारंभ अग्रवाल सेवा सदन से मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत ब्रह्मानंद बाल योगी महाराज, अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल, विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट, ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर, चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल, चेयरमैन राया राजकुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। महापौर प्रशांत सिंघल, विधायक पूरन प्रकाश ने महाराजा अग्रसेन के जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। शोभायात्रा में 45 आकर्षक झांकियां थीं। अतिथियों का चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल, संयोजक अन्नू बंसल, तरुण गोयल, केशव गोयल ने स्मृति चिह्न से स्वागत किया। इस दौरान तनुज प्रकाश, बसंत लाल गर्ग, प्रशांत अग्रवाल, अन्नू बंसल, तरुन गोयल, मुकेश अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, विवेक गोयल, उमेश अग्रवाल, राकेश गोयल, प्रवीण अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, रिंकू मोदी, विशाल मोदी, शिवम गोयल, डॉ. निलेश मित्तल, दिलीप गोयल, करन अग्रवाल, पंकज मित्तल, सुनील गर्ग, तुषार गोयल, सोनू अग्रवाल, विनय अग्रवाल, रजत गोयल उपस्थित थे।