फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया टूटकर निकला

कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पशुपति फैक्टरी के सामने भूसा लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया अचानक टूटकर निकल गया। पहिया निकलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद सड़क पर भूसा फैलने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। जिससे करीब 1 घंटे तक राजमार्ग पर जाम के हालत बने रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से वजन से अधिक भूसा भरा हुआ था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली राजमार्ग स्थित पशुपति फैक्टरी के समीप पहुंची इसी दौरान अचानक उसका एक पहिया टूटकर अलग हो गया, जिससे ट्रॉली सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि ट्रॉली की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं राजमार्ग करीब 1 घंटे से अधिक जाम से हांफता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से ट्राली को एक साइड कराया, तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें