फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देवोत्थान एकादशी पर तुलसी और शालिग्राम विवाह महोत्सव, भक्तों ने गाए मंगलगीत

मथुरा में देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर जवाहर बाग परिसर में अंगीकृत सेवा संस्थान की ओर से भगवान श्री शालिग्राम का विवाह महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। मान्यता है कि तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की धार्मिक रस्में संपन्न कराई गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शालिग्राम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंगल गीतों के साथ विवाह उत्सव में सहभागिता की। संस्था की अध्यक्ष डॉ. रमा चतुर्वेदी, संयोजक इंजीनियर विजय कुमार उपाध्याय और सचिव राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इसमें आलोक सक्सेना, गौरी शंकर शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, देवेंद्र स्वरूप शर्मा, महामंडलेश्वर सुरेशानंद, दामिनी, पायल गोयल, सत्यवती, हेमा मलिक और सुधा सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें