फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखा रहे 30 विद्यालय

मथुरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 सोमवार को गणेशरा के स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। इसमें जनपद के 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता 12 से 14 अक्तूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य परिषद मथुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. देशराज सिंह ने किया। पहले दिन 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं हुईं। 100 मीटर दौड़ के अंडर-14 बालक वर्ग में बीकेजीएस परखम के धर्मेंद्र प्रथम रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में बाजना इंटर कॉलेज के प्रदीप ने पहला स्थान हासिल किया। बालिकाओं के अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जनता जनार्दन इंटर कॉलेज की पलक प्रथम रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग में राधा कृष्ण इंटर कॉलेज की भावना ने बाजी मारी। अंडर-19 बालिका वर्ग में नौहझील की भावना ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद के अंडर-14 बालिका वर्ग में पलक ने 3.8 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में बीकेजीएस परखम की राधा और अंडर-19 बालिका वर्ग में उस्फार की हेमलता प्रथम रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग की लंबी कूद में छत्तर सिंह आर्य इंटर कॉलेज के यश चौधरी विजेता बने। गोला फेंक के अंडर-14 बालिका वर्ग में खानपुर की आस्था ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में बाबा हरचरन सिंह सी. से. स्कूल की शिखा सोलंकी 9.72 मीटर के साथ प्रथम रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें