फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 187 विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षा में लिया हिस्सा

कोसीकलां। एमडी जैन पब्लिक स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न कक्षाओं के 187 विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयगत समझ, तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान और बौद्धिक कौशल को परखना था। प्रधानाचार्य डा. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। यह प्रतिस्पर्धात्मक भावना व आत्ममूल्यांकन क्षमता बढ़ाती है। इससे रटने के बजाय समझने और तार्किक चिंतन की आदत विकसित होती है। प्रबंधक कैलाश चंदौरिया ने कहा कि ओलंपियाड में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य की बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है। विद्यालय प्रबंधन ने इस शैक्षणिक आयोजन की सराहना की। छात्र देवांश, सृष्टि और पूर्वी यादव ने परीक्षा को ज्ञानवर्धक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें नए और रोचक प्रश्न हल करने में आनंद आया। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन में नगेंद्र पालीवाल, प्रवीन अग्रवाल, पूनम गोयल, कविता अग्रवाल, दर्शन, भूदेव, यशवीर आदि ने सहयोग दिया।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें