फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 11 वर्षीय आरोही ने स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता सोना

उम्र महज 11 साल, हौसला बड़ा और निशाना अब राष्ट्रीय मंच पर। जी हां ब्रज की बधिर बेटी आरोही गौतम ने वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय बधिर बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अपने इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर आरोही ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी जगह बनाई है। आरोही ने बड़े खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते हुए खेल की बारीकियां सीखीं। लगातार अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से उसने कम उम्र में ही राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई। सफलता में कोच अनुवर के मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका रही। उनके निर्देशन में आरोही ने नियमित अभ्यास कर खेल तकनीक को निखारा। राज्य स्तर पर जीत के बाद अब आरोही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की तैयारी में जुटी है। उसकी उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें