मैनपुरी के करहल में भगवान विश्वकर्मा जयंती कस्बे में बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने किया। शुभारंभ के बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।