फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: मैनपुरी में मतदान केंद्रों पर लगी रही वोटरों की कतार, फर्जी वोट डालने के लगे आरोप

मैनपुरी में एमएलसी चुनाव के मतदान के दाैरान सुबह के समय जहां मतदान केंद्रों पर कम भीड़ दिखाई दी। वहीं करीब 11 बजे के बाद से ही लंबी लाइन लग गई है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। वहीं कई मतदान केंद्र पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। भाजपा और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार मतदान केंद्रों पर नजर बनाए रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से मैनपुरी के कई बूथ पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार बूथों पर निरीक्षण कर रहे हैं। मैनपुरी शहर के ब्लॉक स्थित बूथ पर कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकिशोर ने आरोप लगाया कि जब वह मतदान करने गए तो उन्हें पता चला कि उनका वोट पहले से ही किसी ने डाल दिया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने जिले में कई बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें