फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी के इस गांव में कभी होता था नशे का कारोबार, ग्रामीणों की मेहनत ने बदल दी तस्वीर; अब निकल रही दूध की धार

कभी जिस गांव की पहचान कच्ची शराब, लहन के टैंकों और पुलिस की दबिश से होती थी, आज उसी घुटारा मासूमपुर में सुबह-शाम दूध की धार बहती है। करीब एक दशक में गांव की तस्वीर इस कदर बदली कि जिन परिवारों की आजीविका अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी थी, उनमें से कई अब पशुपालन और डेयरी के जरिए सम्मानजनक आमदनी कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव से रोज करीब चार से पांच हजार लीटर दूध संग्रह केंद्रों और निजी डेयरियों तक पहुंच रहा है। तहसील भोगांव क्षेत्र के घुटारा मासूमपुर में वर्ष 2018 से पहले दर्जनों परिवारों की आजीविका लहन और कच्ची शराब के कारोबार से जुड़ी थी। गांव में आए दिन पुलिस की दबिश पड़ती थी। कई लोग अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में जेल भी गए। लगातार पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के साथ ग्रामीणों में भी यह सोच बनी कि अवैध कारोबार से परिवार और आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता। इसके बाद कुछ परिवारों ने शराब का धंधा छोड़कर पशुपालन शुरू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें